Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The ambulance went out of control at a speed breaker and collided with three vehicles.

Rewari News: एंबुलेंस स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित होकर तीन वाहनों से टकराई

Fri, 22 May 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The ambulance went out of control at a speed breaker and collided with three vehicles.
घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
रेवाड़ी। बेरली मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा बच गया। तेज रफ्तार एंबुलेंस स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर तीन वाहनों से टकरा गई। हादसे में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि एंबुलेंस में सवार गर्भवती सहित 3 से 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायलों का उपचार नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस तेज गति से जा रही थी। रास्ते में अचानक आए स्पीड ब्रेकर पर चालक संतुलन खो बैठा जिसके बाद एंबुलेंस आगे चल रहे वाहनों से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed