{"_id":"67f8095bb2608c333900218f","slug":"the-aim-of-the-workshop-is-to-promote-theatre-in-south-haryana-rewari-news-c-198-1-rew1001-217750-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार्यशाला का उद्देश्य दक्षिण हरियाणा में रंगमंच को बढ़ावा देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार्यशाला का उद्देश्य दक्षिण हरियाणा में रंगमंच को बढ़ावा देना
विज्ञापन
नाट्य कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर पुष्प अर्पित करते हुए। स्रोत : विभाग
- फोटो : निशा की फाइल फोटो ।
रेवाड़ी। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से बाल भवन में 21 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 29 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर समाजसेविका मोनिका शर्मा ने मां सरस्वती को माला व पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
कार्यशाला के निदेशक रंगकर्मी मदन डागर ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में रंगमंच को बढ़ावा देना है, यह कार्यशाला रेवाड़ी में दूसरी बार आयोजित की जा रही है, यह कार्यशाला पूर्णतया निशुल्क है। इस कार्यशाला में 18 वर्ष से 30 वर्ष तक के 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। इस कार्यशाला का समय शाम 5 से 8 बजे तक रहेगा। कार्यशाला में लगभग 1 घंटे की अवधि का नाटक अग्नि शिखा तैयार किया जाएगा, जो महान शिक्षक आचार्य चाणक्य पर आधारित होगा।
इस अवसर पर मंच संचालन रंगकर्मी डॉ. अंकुर खेर ने किया। कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यशाला के प्रथम दिन सभी प्रतिभागियों का परिचय सत्र हुआ, जिसमें आर्यन, अर्जुन, पंकज मेंदीरत्ता, जितेश बत्रा, पायल, नितिन राठी, गोविंद शर्मा, हिमांशु कुमार, धीरज शर्मा, पूजा, मयंक, यश सहरावत, जय डागर, धवल कुमार, रितिक, लक्ष्मी, आनंद यादव, कपिल शर्मा, आंचल आदि ने भाग लिया। कार्यशाला अनिल कुमार, कलाकार कशिश बत्रा, हिमानी नीरमन, ललित वर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।