फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused of embezzling the company's recovery money and goods has been arrested

Rewari News: कंपनी की रिकवरी रकम और सामान हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The accused of embezzling the company's recovery money and goods has been arrested
फोटो : 16आरोपी, सुमित कुमार। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। थाना माॅडल टाउन पुलिस ने कंपनी की रिकवरी रकम और अन्य सामान हड़पने के मामले एक आरोपी जिला भिवानी के गांव कासनी कलां निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है।
28 जनवरी को पीवरा की ढाणी में चल रही एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक मुनेश राणा ने एफआईआर में कहा था कि उनकी कंपनी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण देती है। कंपनी में भिवानी के गांव कासनी कलां निवासी सुमित कुमार शाखा से पैसा बांटने और रिकवरी का कार्य करता रहा है।
विज्ञापन

उसने कुछ केंद्रों से सदस्य से 93 हजार 301 रुपये रिकवर किए लेकिन कंपनी में जमा नहीं कराया। आरोपी कंपनी का टैबलेट, चार्जर और दो बायोमैट्रिक स्कैनर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed