{"_id":"6967e01fed8b50aa6904231a","slug":"the-academy-team-defeated-the-committee-team-by-93-runs-rewari-news-c-198-1-fth1001-232062-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अकादमी ने समिति की टीम को 93 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अकादमी ने समिति की टीम को 93 रन से हराया
Wed, 14 Jan 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो : मुकाबले से पहले पदाधिकारी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए।स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित मुकाबले में राय क्रिकेट अकादमी ने नवोदय विद्यालय समिति की नेशनल टीम को 93 रनों से हरा दिया। मुकाबले में कर्नाटक, बिहार, असम, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश आदि राज्य के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
मैच का शुभारंभ केएलपी कॉलेज के खेल विभाग के इंचार्ज डॉ. रामबीर ने टॉस कर कराया। राय क्रिकेट अकादमी के कप्तान युवराज तोंगड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में अकादमी ने 165 रन बनाए। युवराज तोंगड ने 46 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा भव्य गुर्जर ने 48, दिव्या यादव ने 13 और कुणाल ने 9 रन का योगदान दिया।
नवोदय विद्यालय नेशनल टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए भव्य पटेल, सौरभ और हरी ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवोदय टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और 17.5 ओवर में 72 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के कप्तान अक्षत अक्षित ने मात्र 16 रन बनाए।
विज्ञापन
राय क्रिकेट अकादमी की ओर से भव्य गुर्जर और वीर गुर्जर ने 1-1 विकेट लिए, वहीं धीरज, ध्रुव नेहरा और जिगर दीक्षित ने भी 1-1 विकेट लेकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई। मैच का मैन ऑफ द मैच भव्य गुर्जर को घोषित किया गया।
इस मौके पर राय क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष अजीत तोंगड, केएलपी कॉलेज खेल विभाग के इंचार्ज डॉ. रामबीर, फिजिक्स विभाग के इंचार्ज डॉ. प्रदीप अहलावत, नरेश दुग्गल, नवोदय विद्यालय समिति नेशनल टीम के कोच सुबोध शर्मा, इंचार्ज सतीश कुमार, वेद प्रकाश सैनी, चंद्र प्रकाश यादव और प्रवीण यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस जीत के साथ राय क्रिकेट अकादमी ने अपनी खेलकूद प्रतिभा और टीम वर्क का शानदार परिचय दिया और नवोदय टीम को कड़ी चुनौती दी।