फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tension increased on Dharuhera-Bhiwadi border, there was no talk between the administration of both the districts

Rewari News: धारूहेड़ा-भिवाड़ी सीमा पर बढ़ा तनाव, दोनों जिलों के प्रशासन में नहीं हुई थी बात

Sat, 12 Jul 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tension increased on Dharuhera-Bhiwadi border, there was no talk between the administration of both the districts
फोटो : 21धारूहेड़ा-भिवाड़ी सीमा पर बना रैंप। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रैंप को लेकर धारूहेड़ा और भिवाड़ी की सीमा पर तनाव बढ़ गया है लेकिन दोनों जिलों के प्रशासन के बीच अभी बातचीत नहीं हुई है। वर्तमान माहौल को देखते हुए दोनों जिले के प्रशासन को पहल करते हुए समस्या का हल निकालता चाहिए। वीरवार को रैंप ऊंचा करा रहे धारूहेड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष कंवर सिंह का एक महिला ने कॉल पकड़ लिया था।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को बचा लिया था। भिवाड़ी के लोगों ने 13 जुलाई को महापंचायत करने का ऐलान किया है। इसमें 35 गांवों के लोग शामिल होंगे। पंचायत धारूहेड़ा सीमा पर बने रैंप को हटाने के लिए प्रस्ताव पास कर सकती है।
विज्ञापन

ऐसे में सीमा पर तनाव को देखते हुए पुलिस की टीम को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हरियाणा और राजस्थान में भाजपा की सरकार होने के बाद भी जल विवाद का समाधान नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी और भिवाड़ी प्रशासन की कई बार बैठक भी हो चुकी है लेकिन मामला जस का तस बना हुआ है। पूरे मामले में अभी तक केंद्रीय मंत्री का कोई बयान सामने नहीं आया है।

सोमवार की देर रात किसी ने धारूहेड़ा सीमा पर बने रैंप को तोड़ दिया था। रैंप किसने तोड़ा अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है भिवाड़ी की तरफ से ही रैंप को तोड़ा गया है। मंगलवार को रैंप बनवाया गया।

-------

क्या है हरियाणा-राजस्थान का विवाद

हरियाणा-राजस्थान सीमा पर एक तरफ धारूहेड़ा है तो दूसरी तरफ भिवाड़ी है। भिवाड़ी शहर ऊंचाई पर बना है जबकि धारूहेड़ा ढलान पर है। बारिश के मौसम में भिवाड़ी शहर का पानी धारूहेड़ा की तरफ आता है तो इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री संचालक अपने वेस्ट को पानी में छोड़ देते हैं, जो धारूहेड़ा शहर में आ जाता है। उसी से धारूहेड़ा शहर व आसपास के गांवों के लोग परेशान हैं। इस रैंप को जुलाई 2023 में उस समय के हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने बनवाया था, क्योंकि भिवाड़ी का दूषित पानी धारूहेड़ा में आता था।


वर्जन
भिवाड़ी का दूषित पानी धारूहेड़ा में नहीं आने दिया जाएगा। लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अगर भिवाड़ी का दूषित पानी धारूहेड़ा में आता है तो लोगों की समस्या बढ़ सकती है।-कंवर सिंह, अध्यक्ष, नगर पालिका धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed