फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tenders issued for construction of sub-health centres, each costing Rs 46.5 lakh

Rewari News: उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए टेंडर जारी, प्रत्येक पर खर्च होंगे 46.5 लाख

Sun, 03 May 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tenders issued for construction of sub-health centres, each costing Rs 46.5 lakh
रेवाड़ी। बावल ब्लॉक के गांव अलावलपुर, सुलखा, रेवाड़ी ब्लॉक के खरगवास और खोल ब्लॉक के मनेठी व माजरा में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र पर 46.5 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के खुलने से आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी और उन्हें छोटी-छोटी बीमारियों के लिए शहर या जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इन उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सामान्य जांच, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और प्राथमिक उपचार जैसी सेवाएं मिलेंगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को राहत मिलेगी, जिन्हें दूर अस्पताल जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन केंद्रों के चालू होने के बाद जिला अस्पताल और बड़े स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का दबाव भी कम होगा। गांव स्तर पर इलाज मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी। आपात स्थिति में शुरुआती इलाज मिल सकेगा।
भारत सरकार ने उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए आबादी का मानक तय किया है। सामान्य (मैदानी) क्षेत्रों में लगभग 5 हजार की आबादी पर एक उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाता है।
पहाड़ी, जनजातीय व दुर्गम क्षेत्रों में 3 हजार की आबादी पर उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने का मानक है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इन्हें स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों में विकसित किया जा रहा है।

--
12 हेल्थ सेंटरों को मंजूरी दी
हरियाणा सरकार ने 12 हेल्थ सेंटरों को मंजूरी दी है। इनमें पांच को अपग्रेड होंगे और सात नए केंद्र खोले जाएंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की सिफारिश पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद भाड़ावास और धारूहेड़ा के पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड किया जाएगा। कई सब-हेल्थ सेंटर को पीएचसी बनाया जाएगा और नए केंद्र भी खुलेंगे, जिससे ग्रामीणों को नजदीक बेहतर इलाज मिल सकेगा और बड़े अस्पतालों पर दबाव घटेगा। मीरपुर, आशियाकी टप्पा, जरथल, भांडोर, नठेड़ा और सुरखपुर में नए सब-हेल्थ सेंटर खोलने की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed