{"_id":"686eb77e49729852380521f9","slug":"tender-worth-rs-4289-crore-issued-for-construction-of-modern-bus-stand-and-roadways-workshop-rewari-news-c-198-1-rew1001-222296-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आधुनिक बस स्टैंड और रोडवेज वर्कशॉप के निर्माण के लिए 42.89 करोड़ का टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आधुनिक बस स्टैंड और रोडवेज वर्कशॉप के निर्माण के लिए 42.89 करोड़ का टेंडर जारी
विज्ञापन
फोटो : 1सेक्टर 12 में वह खाली जगह जहां पर बनेगा बस स्टैंड। संवाद
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर 12 में प्रस्तावित आधुनिक बस स्टैंड और रोडवेज वर्कशॉप के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी ने टेंडर जारी कर दिया गया है। करीब 42.89 करोड़ का ये टेंडर निकाला गया है। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है।
15 जून को रेवाड़ी में आयोजित रैली में हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने बस स्टैंड और रोडवेज वर्कशॉप का शिलान्यास भी किया था। शिलान्यास के बाद से ही टेंडर लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही थी। फिलहाल सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पीडब्ल्यूडी की तरफ से अब टेंडर जारी किया जा चुका है।
बस स्टैंड और वर्कशॉप बनाने के लिए कुल राशि 65 करोड़ 32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अभी जो टेंडर 42.89 करोड़ का लगाया गया है वह पीडब्ल्यूडी की तरफ से जारी किया गया है। भवन का निर्माण पूरा होने के बाद इसमें इलेक्ट्रिक व अन्य कार्य किए जाएंगे। इसके लिए अलग से टेंडर जारी होगा।
विज्ञापन
वर्ष 2008-09 में हुड्डा शासन में बस अड्डे की घोषणा हुई थी। पुराने बस स्टैंड को स्थानांतरित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से 2011 में लगभग 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसके बाद मुआवजे को लेकर मामला कोर्ट में चला गया था। एक साल पहले पूरी जमीन कब्जा मुक्त हुई थी।
1973 में बना था पुराना बस स्टैंड
शहर के सरकुलर रोड पर बना मौजूदा बस स्टैंड 1973 में बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद से ही डिपो लगातार उपेक्षा का शिकार बना रहा है। बस स्टैंड भीड़ वाले इलाके में स्थित है और इसका भवन जर्जर हो चुका है। बारिश के समय बस स्टैंड के भवन का प्लास्टर तक गिरता रहता है।
शहर की लाइफलाइन सर्कुलर रोड पर जाम लगा रहता है जिससे लोग परेशान होते हैं। यात्री दबाव, निजी बसें और 600 से अधिक ऑटो के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। बस अड्डे के साथ ही नाईवाली चौक, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी एरिया से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसमें रोडवेज बसें फंसकर खड़ी हो जाती हैं तो कभी जाम का खुद भी कारण बनती हैं। मौजूदा समय में 177 रोडवेज बसों की जरूरत है। अभी विभाग के पास 158 बसें मौजूद हैं। बसों को खड़ी करने तक की भी जगह कई बार डिपो में नहीं होती है।
-- -- -- --
90 गज जमीन पर चार्जिंग पॉइंट बनेगा
प्रदेश सरकार द्वारा रेवाड़ी में 5 इलेक्ट्रिक बसें भेजी जा चुकी हैं। आने वाले समय में डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसों की खेप मिलने वाली है। नए बस स्टैंड परिसर में 90 गज जमीन पर चार्जिंग पॉइंट बनेंगे और तीन एकड़ जमीन पर पूरा ये स्टेशन होगा।
यहां पर बनने वाली बिल्डिंग में 170 के लगभग चार्जिंग पॉइंट लगाए जाने की क्षमता तय की गई है। चार्जिंग पॉइंट के लिए रैकनुमा मशीनें होंगी, जिनको ऑन करने के बाद बसों को बिल्डिंग के बाहर खड़ी करके चार्ज किया जाएगा। इससे एक बार में ही सभी बसों को चार्ज किया जा सकेगा। इस पर 13 करोड़ 96 लाख रूपये खर्च होंगे।
-- -- -- -- --
वर्जन:
शहर के सेक्टर 12 में प्रस्तावित आधुनिक बस स्टैंड और रोडवेज वर्कशॉप के निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। करीब 42.89 करोड़ का ये टेंडर छोड़ा गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
-सत्येंद्र, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
धारूहेड़ा बस स्टैंड के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका जारी
धारूहेड़ा बस स्टैंड के नए भवन के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी ने दोबारा टेंडर जारी किया है। इससे पहले जब टेंडर जारी किया गया था तो 2 बिड आई थी। दोनों फर्में तकनीकी मानकों को पूरा नहीं कर पाई थीं। इसके बाद दोबारा से टेंडर जारी किया गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल की घोषणा के 22 माह बाद धारूहेड़ा में नया बस स्टैंड के भवन को बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया। कस्बे के पुराने बस स्टैंड (4.8 एकड़) को करीब 8.6 करोड़ की लागत से नया रूप मिलेगा।