फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ten new feeders will end the problem of overloading in villages

दस नए फीडरों से खत्म होगी गांवों में ओवरलोडिंग की समस्या

Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ten new feeders will end the problem of overloading in villages
बिजली उपकेंद्र रेवाड़ी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। ओवरलोडिंग, कम वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान 60 गांवों की समस्या जल्द ही समाप्त होने वाली है। इसके लिए बिजली निगम की ओर से स्थायी समाधान खोजा गया है। निगम की तरफ से कोसली एवं धारूहेड़ा डिवीजन के 10 नए फीडरों को तैयार किया जाएगा। इसके बाद इन फीडरों पर लोड को बांट दिया जाएगा। निगम की तरफ से इनके लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जिसके लिए बजट आवंटन की भी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तैयार होने वाले अधिकतर फीडरों में कृषि संबंधित बिजली आपूर्ति श्रेणी के हैं।
विज्ञापन

निगम की तरफ से जिला के घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। हालांकि निगम अपने दावों के अनुसार 24 घंटे तो बिजली नहीं दे रहा है, लेकिन गांव में 18 से 20 घंटे तक बिजली मिल रही है। वही कृषि कनेक्शनों के लिए 8 घंटे का नियम है। इनके लिए गांव में एसी श्रेणी के अलग फीडर हैं। चूंकि निगम की तरफ से नये कनेक्शन भी लगातार दिए जा रहे हैं, जिसकी वजह से मौजूदा फीडरों पर लोड भी काफी अधिक बढ़ गया है। ऐसे में खासतौर से सर्दियों में किसान सिंचाई के समय कम वोल्टेज की समस्या से परेशान रहते हैं। कम वोल्टेज के कारण उनकी मोटर नहीं चलने और बार-बार बंद होने की शिकायत निगम अधिकारियों के पास पहुंच रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम एपी श्रेणी के 10 फीडरों में बनी ओवरलोडिंग को पूरी तरह से समाप्त करके उनके समानांतर नए फीडर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है इसमें सभी को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

-------------------------------
यहां बनाए जाएंगे नए फीडर
निगम की तरफ से धारूहेड़ा डिवीजन में आने वाले बावल सब डिवीजन के 11 केवी मंगलेश्वर एपी फीडर, 11 केवी बीदावास एपी फीडर, 11 केवी पावटी फीडर के समानांतर नए फीडर तैयार किए जाएंगे। इसी तरह पाली गोठड़ा सब डिवीजन के 11 केवी नांगल जमालपुर एपी, 11 केवी बलवाड़ी एपी, 11 केवी धारण, 11 केवी गुमीणा, 11 केवी सुंदरोज एपी के भी समानांतर नए फीडर तैयार किए जाएंगे। इसी तरह 33 केवी पावर हाउस बिसोहा से 11 केवी बहाला फीडर निकाला जाएगा और 11 केवी के दडौली एपी फीडर के लोड को बाबडौली फीडर पर शिफ्ट किया जाएगा। यह खुशपुरा सब स्टेशन से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ:
निगम के इस कदम से बावल सब डिवीजन के मंगलेश्वर, खेड़ामुरार, बिशनपुर, रायपुर, अलावलपुर, बीदावास, नांगल, नंगली, खिंजुरी, भाधोज, पावटी, रसियावास, खेड़ीडालूसिंह, रणसी माजरी को पर्याप्त बिजली मिलेगी। वही नांगल जमालपुर, माखरिया, शहबाजपुर, ढाणी सुंदरोज, बंगड़वा, राजपुरा, ढाणी सांतो, धारण, जैतड़ावास, खरकड़ी, सुलखा, बालावास जाट, गोविंदपुर बास, राजगढ़, गोठड़ा, मामडिया ठेठर, मामडिया अहीर, मामडिया आसमपुर, नांनला, बलवाड़ी ओर नान्धा को फायदा होगा। वहीं कोसली में दड़ौली, फतेहपुरी, खुशपुरा, कंवाली, टूमना, झोलरी, नयागांव, बव्वा, मुमताजपुर, भाला व गढ़ी के किसानों को फायदा होगा।

---------------------------
वर्जन:
- गांव के इन फीडरों पर काफी अधिक ओवरलोडिंग थी और अब नए कृषि कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में किसानों के लिए कम वोल्टेज की समस्या बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखकर 10 समानांतर नए फीडर बनाए जाएंगे। इनका प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है।
- एमएल रोहिल्ला- एसई, रेवाड़ी सर्कल, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed