फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Temporary increase in coaches for the convenience of passengers

Rewari News: यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बों में अस्थायी बढ़ोतरी

Thu, 27 Jun 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Temporary increase in coaches for the convenience of passengers
रेवाड़ी। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा दिल्ली सराय से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 1 सेकेंड एसी और 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा उदयपुर सिटी से 2 जुलाई से 1 अगस्त 4 तक 1 सेकेंड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन



गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा अमृतसर से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा अमृतसर से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक 2 द्वितीय कुर्सीयान व 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैट-जयपुर ट्रेन में जयपुर से दिनांक 1 जुलाई से 31 जुलाई तक और दिल्ली से कैंट 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed