फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Temperature will cross 40 degree Celsius between 7th April and 9th April, Yellow alert issued

Rewari News: 7 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होगा पार, येलो अलर्ट जारी

Sun, 06 Apr 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Temperature will cross 40 degree Celsius between 7th April and 9th April, Yellow alert issued
क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र बावल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव - फोटो : कृपाल सिंह से घटना की जानकारी करती पुलिस।
रेवाड़ी। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र बावल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव ने बताया किअब 7 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। इसके लिए हरियाणा के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। इन जिलों के किसानों से लगातार बढ़ते तापमान में तेज गर्म हवा (हीट वेव) को लेकर विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।उच्च तापमान से पानी की कमी से पौधे अनियमित पोषण का शिकार हो जाते हैं। हीट वेव के असर से पछेती गेहूं की फसल में दाने सिकुड़ने के कारण उपज में कमी हो जाती है क्योंकि गेहूं की बालियां समय से पूर्व ही पक जाती है, जिससे उसके दाने कमजोर हो जाते हैं। अगर गेहूं दिसंबर महीने के अंत में बिजाई की गई है तो हल्की सिंचाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed