{"_id":"6648d73207a3fe3ca90e65cf","slug":"temperature-crossed-45-degree-celsius-heat-wave-increased-the-problem-rewari-news-c-198-1-rew1001-204600-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस पार, लू ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस पार, लू ने बढ़ाई परेशानी
Sat, 18 May 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 May 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में मई के तीसरे सप्ताह में पड़ रही प्रचंड गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पिछले दिनों से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है। दिन में गर्म हवा (लू) चल रही है जिससे लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुंचेगा। महीने के चौथे सप्ताह में 46 डिग्री तक तापमान पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। रात के समय में भी तापमान 28 से 30 डिग्री तक होने के आसार हैं। इन दिनों बारिश के भी आसार नहीं है। शनिवार को भी जिले में दिन भर लू चली जिसके चलते दिन के समय काफी कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर निकले।
जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी से बिजली की खपत अधिक होने लगी है। घरों व कार्यालयों में दोपहर के समय में लोग गर्मी से बचाव के लिए एसी व कूलर आदि का इस्तेमाल कर रहें हैं। जिसके चलते विभाग द्वारा घोषित कट भी लगाए जा रहे हैं।