{"_id":"6269882d2db2cb4e242959c0","slug":"temperature-again-crosses-43-degree-celsius-scorching-heat-rewari-news-rtk6450768171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान फिर 43 डिग्री सेल्सियस के पार, झुलसा रही गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान फिर 43 डिग्री सेल्सियस के पार, झुलसा रही गर्मी
विज्ञापन
चलो प्यास बुझाएं... गर्मी में प्यास बुझाता कबूतरों का दल।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में झुलसाने वाली गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिनभर तेज धूप और सुबह शाम की गर्म हवाओं के थपेड़ों ने हर किसी को परेशान किया है। बुधवार को फिर अधिकतम तापमान बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल में एक-दो दिन छोड़ दिया जाए तो अधिकांश समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक ही चल रहा है। उधर, मौसम के जानकारों ने बताया कि अभी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी।
अप्रैल में भीषण गर्मी के साथ आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी भी गर्मी से राहत नहीं दिला पा रही है। ऐसे में लोगों को डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त के साथ मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की अस्पताल में भीड़ लग रही है। जिला प्रशासन की ओर से भी गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की हुई है। ऐसे में लगातार पड़ रही गर्मी में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
बिजली की कटौती से परेशानी
भीषण गर्मी का असर आमजन, वन्य जीव जंतु और पर्यावरण पर ही नहीं पड़ रहा है, बल्कि बिजली व्यवस्था भी चरमराने लगी है। घोषित के साथ अघोषित कटों से हाल बेहाल किया हुआ है। चौबीस घंटे में चार से पांच घंटे के दौरान बिजली कट लग रहे हैं। भीषण गर्मी के दौरान शहर की व्यस्त रहने वाली सड़कों और बाजार में सन्नाटा रहता है।
विज्ञापन
----------
बीमारियों को न करें नजर अंदाज
बुखार, उल्टी, दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी अनुसार सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को गर्मी में होने वाली बीमारियों, कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ओरल रिहाइड्रेशन सोल्यूशन (ओआरएस) की पर्याप्त मात्रा में स्टाक रखने के निर्देश दिए हैं।
----------
शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें
गर्मी बढ़ने के साथ शरीर में पानी की कमी होने पर लू लगने का खतरा रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को नियमित अंतराल पर पानी पीते रहने की सलाह दी है। दूषित पानी पीने, बासी भोजन के सेवन और कटे फल सब्जियों के सेवन से फूड पायजनिग, उल्टी, दस्त, हैजा जैसी बीमारियां ज्यादा होती हैं। इसलिए साफ सफाई के साथ खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।
----------------
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
26 अप्रैल 42.2 22.6
25 अप्रैल 41.5 20.6
24 अप्रैल 40.6 20.0
23 अप्रैल 40.5 18.8
22 अप्रैल 39.4 17.5
21 अप्रैल 35.5 23.8
20 अप्रैल 41.8 16.4
19 अप्रैल 43.2 13.5
18 अप्रैल 42.5 20.8
17 अप्रैल 43.5 18
16 अप्रैल 41.8 18
15 अप्रैल 41.6 22
14 अप्रैल 40.5 23.5
13 अप्रैल 41.2 18.2
12 अप्रैल 41 21.5
11 अप्रैल 44 19.2
10 अप्रैल 43 19.5
09 अप्रैल 43.5 19.4
08 अप्रैल 43.2 16
07 अप्रैल 41.8 16.8
06 अप्रैल 41.0 17.0
05 अप्रैल 40.5 16
04 अप्रैल 40.0 15.0
03 अप्रैल 42.2 16
02 अप्रैल 41.5 16.5
01 अप्रैल 37.6 17 तापमान डिग्री सेल्सियस में
-------------
वर्जन:
आगे और बढ़ेगी परेशानी:
मौसम की यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में लू की थपेड़ों से भी परेशानी बढ़ेगी। अभी एक दो दिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में मई में भी भीषण गर्मी की मार सहना पड़ सकता है।
-डॉ. धर्मबीर यादव, कृषि अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक, बावल