फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tehsildar remained on strike, 150 registrations not done

Rewari News: हड़ताल पर रहे तहसीलदार, नहीं हुई 150 रजिस्ट्री

Tue, 04 Feb 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar remained on strike, 150 registrations not done
फोटो: 14रेवाड़ी। तहसील कार्यालय के बाहर खड़े लोग। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। फर्जी रजिस्ट्री के एक मामले में फरीदाबाद में एक तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के विरोध में सोमवार को जिले के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर रहे। इसके चलते 150 भूखंडों की रजिस्ट्री नहीं हुई। रजिस्ट्री कार्यालय में तकसीम, इंतकाल आदि कार्य नहीं होने से लोग परेशान रहे।
जिले में रेवाड़ी, बावल और कोसली में तहसील है। इसके अलावा पांच उप तहसील धारुहेड़ा, डहीना, नाहड़, मनेठी और पाल्हावास में उपतहसील है। तीन तहसील और पांच उप तहसीलों में प्रतिदिन 150 रजिस्ट्री होती है। फरीदावाद के एक तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर नाराज तहसीलदार और नायब तहसीलदार सोमवार हड़ताल पर रहे। शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण सोमवार को बड़ी संख्या में लोग तहसीलों में विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं। हड़ताल के कारण जिले के रजिस्ट्री कार्यालय में तकसीम, इंतकाल और रजिस्ट्री ना होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेवाड़ी तहसील में रोजाना 35 से 40 रजिस्ट्रियां होती हैं और बाकी तहसीलों में रोजाना 20 से 25 रजिस्ट्रियां होती हैं। सभी तहसीलों को मिलाकर कुल करीब 150 रजिस्ट्री रोजाना होती है। ऐसे में राजस्व को भी काफी नुकसान हुआ है। 2 करोड़ से अधिक आसपास का अनुमान है। वहीं, तहसीलों में लोग आए और कुछ देर इंतजार करने के वापस चले गए। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई जो लोग ग्रामीण क्षेत्र से आए थे। बुजुर्ग लोगों के लिए भी परेशानियां काफी अधिक रही, इस दौरान लोगों ने अपनी नाराजगी भी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसली: कोसली तहसील की बात की जाए तो यहां भी कार्यरत तहसीलदार के हड़ताल पर चले जाने से विभिन्न कामों के लिए आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस संबंध में कोसली तहसील में हलफनामा बनवाने आए सुमन, सुरेन्द्र, थावर सिंह, पूर्व कमांडेंट ओमप्रकाश यादव ने बताया कि हम यहां हलफनामा बनवाने के लिए आए थे। मगर काम नहीं हो पाया, काफी परेशानी हुई। वहीं, सतबीर ने बताया कि वह इंतकाल के लिए यहां आया था। यहां आने पर पता चला कि तहसीलदार हड़ताल पर हैं।

तहसीलदार पर ये हैं आरोप

फरीदाबाद में फर्जी तरीके से औद्योगिक प्लॉट की नीलामी के आरोप में बड़खल तहसीलदार समेत चार लोगों पर ठगी की एफआईआर मुजेसर थाना में दर्ज हुई है। आरोप है कि तहसीलदार ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर ये फर्जीवाड़ा किया और शिकायतकर्ता का पक्ष सुना तक नहीं। जिलाधीश कार्यालय के आदेश को भी नजरअंदाज करने का आरोप है। शिकायत फरीदाबाद सेक्टर-15 की फ्रेंड्स ऑटो इंडिया लिमिटेड हाउस कंपनी के निदेशक अमरजीत चावला ने दी थी।


वर्जन
फरीदाबाद में एक तहसीलदार पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसकी वजह से सोमवार को नाराजगी जताते हुए जिले के तहसीलदारों और नायब तहसीलदार हड़ताल पर रहे।- श्रीनिवास, तहसीलदार, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed