{"_id":"670476f90ef9eba374032997","slug":"team-took-78-samples-one-found-dengue-infected-rewari-news-c-198-1-rew1001-210285-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टीम ने लिए 78 के सैंपल, एक मिला डेंगू संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टीम ने लिए 78 के सैंपल, एक मिला डेंगू संक्रमित
Tue, 08 Oct 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 30रेवाड़ी। शहर में एक स्थान पर कूलर में लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: विभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को 78 लोगों के रक्त के नमूने लिए। इनमें से एक व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिला जो जीवली बाजार का निवासी है।
जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या 92 हो गई है। मलेरिया के अबतक 6 केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जुलाई से अब तक 92 डेंगू और 6 मलेरिया के मरीज मिले हैं। पिछले वर्ष से अभी तक यह आंकड़ा कम है, क्योंकि 2023 में 406 केस मिले थे। वहीं, रेवाड़ी शहर से सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। शहर में 40, गुरावड़ा में 12, मीरपुर में 13, बावल में 7 और खोल में 4 व नाहड़ में 7 डेंगू के मरीज पाए जा चुके हैं।
दो मरीजों का अस्पताल में चल रहा इलाज : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में डेंगू के दो मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में भर्ती 14 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अब सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। 78 नए सैंपल लिए गए है। अभी तक जिले में 2685 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन:
डेंगू पर नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आम लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा की जांच की जा रही है। इतना नहीं जहां डेंगू के मरीज ज्यादा मिल रहे हैं, उन इलाकों में फॉगिंग का काम भी तेज कर दिया गया है।-डॉ. अमित यादव, नोडल अधिकारी, डेंगू एवं मलेरिया