फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teachers will give marks to children on the assessment report of parents.

Rewari News: अभिभावकों की असेसमेंट रिपोर्ट पर शिक्षक बच्चों को देंगे अंक

Fri, 05 Jul 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 05 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Teachers will give marks to children on the assessment report of parents.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान खेल आधारित होमवर्क दिया गया था। घर पर एक माह तक विद्यार्थियों की ओर से की गई एक्टिविटी की असेसमेंट रिपोर्ट अभिभावक देंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक विद्यार्थियों को अंक देंगे।
इस माह अध्यापकों के साथ अभिभावकों की बैठक होगी। इसमें अभिभावक अपने बच्चे की असेस्मेंट रिपोर्ट देंगे। विद्यार्थियों के होमवर्क की समीक्षा की जाएगी और विद्यार्थियों को अंक दिए जाएंगे। बाल वाटिका से लेकर पांचवीं कक्षा के होमवर्क की समीक्षा के लिए स्कूलों में तैयारी की जा रही है। इस बार इन कक्षा के छात्रों को अलग से होमवर्क दिया गया था लेकिन घर पर इस दौरान छात्रों का व्यवहार कैसा रहा। उन्होंने स्कूल द्वारा दिए होमवर्क को कैसे किया, यह सभी जानकारी अभिभावकों की ओर से शिक्षकों को दी जाएगी।
विज्ञापन

अक्सर अभिभावक बताते हैं कि उनके बच्चों द्वारा अच्छा काम तो किया गया लेकिन उन्हें कोई सकारात्मक टिप्पणी नहीं मिलती है। ऐसे में अब अभिभावकों को खुद ही बच्चों का आंकलन करने का मौका विभाग से मिला है। इसके लिए शिक्षकों की ओर से अभिभावकों से भी गूगल फार्म पर कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सबके लिए जिला स्तर पर कक्षावार एक गूगल फार्म तैयार किया गया है। इसे सभी अभिभावकों के साथ साझा किया जाएगा।
इसमें छात्रों के व्यवहार से लेकर उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश में क्या-क्या गतिविधियां की हैं। उन्हें घर के सभी सदस्यों के फोन नंबर, आधार नंबर याद है या नहीं। इस तरह के सवालों को पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed