फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teachers never retire: Jaipal Singh

शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होते : जयपाल सिंह

Thu, 02 Jan 2025 05:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Jan 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Teachers never retire: Jaipal Singh
फोटो : 01राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्होरी में भूगोल प्रवक्ता जयपाल सिंह की सेवानिवृत
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्होरी में भूगोल प्रवक्ता जयपाल सिंह की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य वीरेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि तथा प्राचार्य मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने सेवानिवृत्ति को शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि बीकानेर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होते बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ जाती है। उन्होंने सेवानिवृति के बाद समाज से जुड़कर सामाजिक सरोकार के कार्यों में अपना योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ सदस्यों ने अतिथियों व एसएमसी सदस्यों के साथ मिलकर प्रवक्ता जयपाल सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता तेजपाल के मंच संचालन, प्रवक्ता पूनम देवी तथा जसवंती के संयुक्त नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अनेक मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नम आंखों से भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरावड़ा विद्यालय प्राचार्य प्रह्लाद सिंह, पाल्हवास विद्यालय प्राचार्य चंद्रप्रकाश, इंस्पेक्टर अजेश यादव, बालकृष्ण यादव, अशोक कुमार, मुंशीराम, ठेकेदार अजेंद्रपाल यादव, राजकुमार मोहनपुर, सुषमा, सुशीला, पवन कुमार सहित गांव के सरपंच, नंबरदार सहित परिजन व विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed