{"_id":"670833f0ec370e7f4205ec16","slug":"teachers-busy-preparing-for-ramlila-in-schools-rewari-news-c-198-1-rew1001-210358-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यालयों में रामलीला की तैयारी में जुटे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यालयों में रामलीला की तैयारी में जुटे शिक्षक
Fri, 11 Oct 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 02रेवाड़ी। शहर के प्राइमरी स्कूल में रामलीला की तैयारी करते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक विद्यालयों में रामलीला का अभ्यास 12 से 27 अक्तूबर तक किया जाएगा जबकि प्रस्तुति 28 अक्तूबर को दी जाएगी। विधानसभा चुनाव की ड्यूटी खत्म होने के बाद अब शिक्षक रामलीला की तैयारी कराने में जुट गए हैं।
रामलीला के लिए छोटे-छोटे संवाद तैयार करने हैं। इसके लिए पांच छोटे दृश्य साझा किए गए हैं। इनमें से किसी एक दृश्य को मंचन के लिए शिक्षक चुन सकते हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने निपुण हरियाणा मिशन के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में निपुण रामलीला के आयोजन को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, जिला निपुण समन्वयक को निर्देश दिए हैं।
विभाग ने आदेश दिया है कि निपुण रामलीला में भाग लेने के लिए कक्षा पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाए। कक्षा तीसरी, चौथी व पांचवीं के बच्चों की तुलना में कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों को बोलने के लिए छोटे संवाद दिए जाएं। विद्यार्थियों की वेशभूषा और रंगमंच की सामग्री स्थानीय स्तर पर प्राप्त करनी होगी। इसके लिए विद्यार्थियों के माता-पिता, अभिभावकों, समुदाय, एसएमसी सदस्यों का सहयोग लिया जा सकता है। रामलीला के दौरान भाषा कौशल एवं अभिव्यक्ति को महत्व दिया जाना है। विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रदर्शन देखने के लिए उनके माता-पिता और समुदाय के सदस्यों को स्कूल में आमंत्रित किया जाए। स्कूल के अध्यापक निपुण रामलीला का 4-5 मिनट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करें।
विज्ञापन
-
वर्जन :
निपुण हरियाणा के तहत विद्यालयों में रामलीला आयोजित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति और पढ़ने व लिखने के कौशल को विकसित करने में मदद मिलेगी।- दुष्यंत सिंह, पीएमश्री विद्यालय, बिठवाना।