फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teacher seriously injured due to bull attack

Rewari News: सांड़ के हमले से शिक्षिका गंभीर रूप से घायल

Sat, 16 Dec 2023 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teacher seriously injured due to bull attack
रेवाड़ी। शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को शहर में एक सांड़ के हमले में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके एक हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके चलते उन्हें रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी ऐसे कई हादसे सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से विशेष कदम नहीं उठाए गए हैं, जबकि शहर को कैटल फ्री घोषित किया जा चुका। इसके बाद भी सड़क और विभिन्न चौराहों पर गोवंश मौजूद दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एडवोकेट जगत निनानिया की पत्नी अनीता गांव गुजरीवास स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह भी शहर के भाड़ावास फाटक के पास स्कूल जाने के लिए वैन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान दो सांड़ आपस में लड़ाई करते हुए उनके पास पहुंचे और अनीता को टक्कर मार दी। इस बीच एक सांड़ ने शिक्षिका पर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ, पैर, सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने अनीता को तुरंत सांड़ से बचाया और पास ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तीन माह में तीसरा मामला

पिछले 3 माह के अंदर इस तरह का यह शहर में तीसरा मामला है। कुछ दिनों पहले नई अनाज मंडी में एक गाय ने कई लोगों पर हमला किया था। इसी तरह ब्राॅस मार्केट में एक गाय ने बाइक पर सवार पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बेसहारा पशुओं का बढ़ रहा उत्पात
शहर में बेसहारा पशुओं के उत्पात से लोगों को भारी परेशानी होती है। शहर के गली-मोहल्लों व मुख्य सड़कों पर लगातार इन पशुओं की तादाद बढ़ रही है। नगर परिषद ने बेसहारा पशुओं को गोशाला में छोड़ने का टेंडर भी छोड़ा हुआ है, लेकिन उसका धरातल पर कोई कार्य नजर नहीं आता है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed