फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teach students how to create a resume.

Rewari News: विद्यार्थियों को सिखाए रिज्यूम बनाना

Sat, 17 Oct 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Teach students how to create a resume.
विद्यार्थियों को रिज्यूम और सीवी बनाने के गुर सिखाते शिक्षक। स्रोत : कॉलेज 
धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा के प्लेसमेंट सेल की ओर से विद्यार्थियों के कॅरिअर विकास और रोजगारपरक कौशल को बढ़ावा देने के लिए रिज्यूम लेखन, सीवी और प्रोफाइल निर्माण विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें बावल कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. जोगिंदर यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। डॉ. जोगिंदर यादव ने विद्यार्थियों को रिज्यूम और सीवी तैयार करने के तरीके बताते हुए कहा कि इसमें शैक्षणिक योग्यता, कौशल, उपलब्धियों और अनुभव का स्पष्ट एवं व्यवस्थित उल्लेख होना चाहिए। उन्होंने संचार कौशल, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को साक्षात्कार की तैयारी करने तथा रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या दयावती ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल को निखारने और भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed