फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   TB testing lab will be shifted to the new block in Civil Hospital

Rewari News: सिविल अस्पताल में टीबी जांच लैब नए ब्लॉक में होगी शिफ्ट

Tue, 25 Nov 2025 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
TB testing lab will be shifted to the new block in Civil Hospital
सिविल अस्पताल रेवाड़ी। संवाद - फोटो : विहिप व बजरंगदल के पदा​धिकारी को समझाते नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी । संवाद।
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल में क्षय रोग (टीबी) जांच के लिए संचालित अलग लैब को अगले माह के अंत तक अस्पताल के नए ब्लॉक में स्थित अत्याधुनिक प्रयोगशाला में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नई प्रयोगशाला में टीबी जांच के लिए विशेष केबिन तैयार किए जा रहे हैं। अभी तक टीबी की जांच अस्पताल के मुख्य द्वार के पास बने पुराने टीबी ब्लॉक में की जाती थी।
विज्ञापन

इस कारण मरीजों को अन्य जांचों रक्त परीक्षण, एक्स-रे के लिए नए ब्लॉक में जाना पड़ता था और टीबी जांच के लिए फिर से मुख्य गेट के पास लौटना पड़ता था। इससे मरीजों और चिकित्सकों दोनों को असुविधा होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नए ब्लॉक की आधुनिक लैब में पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और अब टीबी जांच सभी एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। नई तकनीकों और अत्याधुनिक उपकरणों से लैस यह लैब पहले की तुलना में अधिक सटीक और तेज रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी।
दिसंबर के अंत तक टीबी लैब को पूरी तरह नए ब्लॉक में शिफ्ट करने का लक्ष्य है। इसके बाद सभी जांचें वहीं से होंगी। नई व्यवस्था से मरीजों को समय पर रिपोर्टें मिलेंगी जिससे टीबी जैसी गंभीर बीमारी का शीघ्र निदान व उपचार संभव होगा।

--------- -

सिविल अस्पताल के नए ब्लॉक में टीबी लैब शिफ्ट करने का कार्य जारी है। यह प्रक्रिया दिसंबर के अंत तक पूरी हो जाएगी जिसके बाद मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। -डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed