फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Taught safety and security tips to volunteers during disaster

Rewari News: स्वयंसेवकों को आपदा के समय रक्षा व सुरक्षा के बताए गुर

Fri, 08 Nov 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Taught safety and security tips to volunteers during disaster
रेवाड़ी। आईजीयू में यूथ रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स को आपदाओं में रक्षा और सुरक्षा करने का प्रशिक्षण प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस इकाई की ओर से एक दिवसीय राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों को आपदा के समय रक्षा व सुरक्षा के गुर बताए गए।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव की अध्यक्षता में यूथ रेडक्रॉस इकाई की कोऑर्डिनेटर डॉ. समृद्धि के नेतृत्व में आपदा प्रतिक्रिया बल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीनाक्षी देवी के नेतृत्व में फर्स्ट आईआरबी भोंडसी की राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल टीम विश्वविद्यालय पहुंची। इस टीम में एसआई महेंद्र सिंह, एएसआई संजय कुमार, एएसआई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल रवि सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह व आपदा प्रबंधन मित्र शामिल थे।
विज्ञापन

एसआई महेंद्र सिंह ने यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवकों को आपदा के बारे में बताया। देश में कोरोना और गुजरात में भूकंप से निपटने के लिए राष्ट्र स्तर पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य स्तर पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल का गठन किया गया। एएसआई संजय कुमार ने यूथ रेडक्रॉस इकाई के स्वयंसेवकों को भूकंप आने पर अपनी और दूसरों की रक्षा कैसे करें, बाढ़ के समय में रक्षा कैसे करें, गैस सिसिंडर फटने पर बचाव, सांप काटने पर बचाव, दुर्घटना होने के बाद फर्स्ट एड सहायता, सीपीआर, घायल को मेडिकल तक कैसे पहुंचाएं, भूस्खलन आदि आपदाओं में रक्षा और सुरक्षा करने का प्रशिक्षण प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के समापन पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल टीम को शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया। धन्यवाद यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. रितु ने दिया। इस अवसर पर रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. भारती, काउंसलर श्री पवन कुमार व रेड क्रॉस के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed