फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Target of vaccination of 20 thousand people at sixty centers on Yoga Day

योग दिवस पर साठ केंद्रों पर 20 हजार लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य

Sun, 20 Jun 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Target of vaccination of 20 thousand people at sixty centers on Yoga Day
रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में टीकाकरण करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। धीमी टीकाकरण प्रक्रिया के आरोपों के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व योगा दिवस पर सोमवार को जिले में एक साथ सीएचसी, पीएचसी, उप स्वास्थ्य केंद्रों सहित गांव व शहरों की धर्मशालाओं में एक दिन में 20 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इनमें शहर की पंजाबी धर्मशाला से लेकर बीएमजी मॉल के समीप सहित अन्य केंद्रों का चयन किया जा रहा है। 60 केंद्रों पर मेगा टीकाकरण अभियान के तहत टीके लगाए जाएंगे। शनिवार को ही स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की 19 हजार डोज मिली है, इनको मिलाकर अब स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 29 हजार डोज की उपलब्धता है।
विज्ञापन

योगा दिवस पर मेगा कैंप में लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है, इस दौरान 18 प्लस सहित सभी श्रेणियों के लोगों का कोविशील्ड का टीका दिया जाएगा। लोगों को बस अपने साथ आधार कार्ड लेकर जाना है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले की करीब 12 लाख की आबादी में से अब तक 2 लाख 67 हजार 97 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

18 प्लस श्रेणी के लोगों को मिलेगी राहत
जिले में 18 प्लस श्रेणी के लोगों की संख्या करीब पांच लाख है, लेकिन अभी तक करीब 60 हजार लोगों को ही टीका लग पाया है। सबसे बड़ी परेशानी ऑनलाइन पंजीकरण की रहती है, घंटो प्रयास के बाद भी ऑनलाइन साइट बुक नहीं हो पाती है। इसको देखते हुए ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से योगा दिवस पर पंजीकरण कराए बगैर ही टीकाकरण की योजना तैयार की है। ऐसे मेें इस मेगा कैंप का सबसे ज्यादा लाभ 18 प्लस श्रेणी के लोग उठा सकते हैं। बता दें कि एक मई से तीसरे चरण में 18 प्लस के लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया था, अगले चरण में बच्चों को टीका देने की तैयारी है। रविवार को भी जिला में 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगवाने के लिए खाना खाकर आए लोग
जिला टीकाकरण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 21 जून को जिला में 20 हजार नागरिकों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, टीकाकरण के लिए मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी पीएचसी व सीएचसी के अलावा धर्मशालाओं में भी टीकाकरण कराया जाएगा। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन कराने के लिए खाना खाकर ही आएं तथा अपना आधार कार्ड व मोबाइल नंबर भी साथ लाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन करें, अनावश्यक रूप से भीड़ ना करें और मास्क अवश्य पहनकर आएं।
मेगा टीकाकरण दिवस का आयोजन इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों को अपने घर द्वार के नजदीक ही टीकाकरण की सुविधा मिल सके। लोगों से अपील है कि टीकाकरण के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। -कृष्ण कुमार, सीएमओ, रेवाड़ी।

सोमवार को विश्व योगा दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेवाड़ी जिले में 60 जगहों पर मेगा वैक्सीनेशन डे पर कैंप लगाए जाएंगे और 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
- यशेंद्र सिंह, डीसी
फोटो-11, 22,23,24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed