फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tannu and Manish top in yoga competition

Rewari News: योग प्रतियोगिता में तन्नू व मनीष अव्वल

Wed, 05 Jul 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 05 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tannu and Manish top in yoga competition
रेवाड़ी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पतंजलि योग समिति की और से गांव बीकानेर स्थित राजकीय स्कूल में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी दयाराम आर्य के नेतृत्व में नियमित योग कक्षा का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुमारी ममता व सविता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इसमें बालिका वर्ग में तन्नू ने प्रथम, भावना ने द्वितीय तथा चारु व काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग में मनीष ने प्रथम, कुलदीप ने द्वितीय तथा देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम प्रभारी व निर्णायक मंडल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समाज सेवी कैप्टन फकीर चंद ने कहा कि नियमित रूप से योग प्राणायाम करने से हमें शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभ मिलता है। उन्होंने योग प्राणायाम को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर अपने आपको स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर तनीषा, काजल, दिव्या, मुस्कान, भावना, पूजा, कीर्ति, प्रिया, तन्नू, खुशबू, भावना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed