फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tanakpur-Khatipura tri-weekly special train service starts from November 20

Rewari News: टनकपुर-खातीपुरा त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 20 नवंबर से शुरू

Fri, 17 Nov 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Khatipura tri-weekly special train service starts from November 20
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर-खातीपुरा (जयपुर)-टनकपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 05097, टनकपुर-खातीपुरा (जयपुर) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20 नवंबर से 1 दिसंबर तक (06 ट्रिप) टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 18:25 बजे रवाना होकर अगले दिन 10:20 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05098, खातीपुरा (जयपुर) टनकपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक (6 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को 18:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 09:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली, चन्दौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, राजगढ, बांदीकुई व दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed