फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tamanna first in 100 meter race

Rewari News: 100 मीटर की दौड़ में तमन्ना प्रथम

Thu, 06 Mar 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tamanna first in 100 meter race
फोटो: 21रेवाड़ी। श्रीमती शांति देवी एजुकेशन ट्रस्ट में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव सहारनवास स्थित श्रीमती शांति देवी एजुकेशन ट्रस्ट में 11वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव रहे?

उन्होंने रिबन काटकर खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की। जिसमें कुल 25 खेलों की प्रतियोगिता करवाई गई मुख्य अतिथि चिरंजीव राव ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए जीतने वाली टीम को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो भेंट की। वार्षिक खेल प्रतियोगिता में रिले रेस, लेमन स्पून रेस, वॉलीबॉल, खो खो, लांग जंप, हाई जंप के साथ दौड़ आदि खेलकूद का आयोजन किया। समापन पर चिरंजीव राव ने कहा कि जीवन में खेल का बहुत महत्व होता है। खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ ही बौद्धिक विकास होता है। जब शरीर व मन स्वस्थ्य होगा तो छात्र परीक्षा में भी अपनी प्रतिभा को दिखा सकेंगे। उन्होंने सभी छात्रों से कहा कि आगामी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए हमें अधिक से अधिक समय में पुस्तकों के अध्ययन करना होगा। प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर नरेश यादव व अनिल कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी खूब प्रतियोगिता दिखाई है जिसमें 100 मीटर की लड़कियों की रेस में नर्सिंग की तमन्ना प्रथम स्थान पर रही जबकि मैनेजमेंट की भारती ने दूसरा स्थान हासिल किया। बोरी रेस में लॉ कॉलेज की ममता ने बाजी मारी। लड़कियों की तीन पग बांध में नर्सिंग प्रथम स्थान पर रहा जबकि लॉ कॉलेज दूसरे पर और एमबीए को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं लड़कों की रेस में 200 मीटर में एमबीए के आकाश ने बाजी मारी और मोहित दूसरे स्थान पर जबकि नितेश तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर डॉ नरेंद्र सिंह प्रिंसिपल, श्री हुकम सिंह प्रिंसिपल, डॉक्टर स्नेहा यादव प्रिंसिपल और डॉक्टर आरके यादव प्रिंसिपल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed