फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Talented students were honored

Rewari News: प्रतिभाशाली छात्राओं को किया सम्मानित

Thu, 26 Jun 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Talented students were honored
फोटो : 6प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित करते सुरेंद्र यादव। स्रोत : ग्रामीण
कुंड। क्षेत्र के गांव ढाणी शोभा में आयोजित कार्यक्रम में नीट और 12वीं की परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाली छात्रा को सम्मानित किया गया। गांव के निवासी पूर्व प्राचार्य सुरेंद्र यादव ने अपने पिता बस्तीराम की स्मृति में प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने नीट में सफल छात्रा पायल पुत्री रविंद्र कुमार और 12वीं की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाली छात्रा वर्षा पुत्री लक्ष्मण सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत और मंदिर कमेटी ने पूर्व प्राचार्य को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वह सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहेंगे और जरूरतमंद बच्चों की मदद करेंगे। सुरेंद्र यादव शिव जागरण और भंडारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी रहे। इस मौके पर पं. नटवरलाल पुजारी, मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, राजसिंह, जितेंद्र शर्मा, मनोज शास्त्री, बोदन सिंह और गोरक्षक नीरज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed