फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Take up at least one sport in life: Anup Kumar

जीवन में कम से कम एक खेल जरूर अपनाएं : अनूप कुमार

Fri, 01 Mar 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 01 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Take up at least one sport in life: Anup Kumar
रेवाड़ी। प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-18 में 15वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन अवॉर्डी व भारतीय कबड्डी टीम के भूतपूर्व कप्तान अनूप कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट प्रवीण कुमार रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में खेलों के महत्व को रेखांकित किया तथा उन्हें कम से कम एक खेल अपनाने की सलाह दी। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्या ने अतिथियों की उपलब्धियां का जिक्र करते हुए छात्राओं को प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कॉलेज काैंसिल के सदस्य राजवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, डॉ. रीना यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. यशपाल, पंकज कालरा व डॉ. सुनीता यादव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में खेल उपनिदेशक सतबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में व अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट पूजा यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. प्रीति की नेतृत्व में एनसीसी, डॉ. स्वाति व डॉ. अनीता के नेतृत्व में एनएसएस तथा डॉ. सुनीता के नेतृत्व में यूथ रेड क्रॉस वॉलिंटियर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. कविता सैनी, डॉ. धीरज यादव, नरेंद्र सिंह, डॉ. हरीश शर्मा , सुनील कुमार, डॉ. रितु चौधरी, डॉ. सुचेता, ने विभिन्न प्रभार संभाले। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का परिणाम

खेल प्रभारी व शारीरिक शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ की हीट्स, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप गतिविधियां करवाई गई तथा दूसरे दिन 800 मीटर दौड़, 4 x 100 मीटर रिले रेस, जैवलिन थ्रो 3 लेग रेस तथा 100 मीटर फाइनल दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed