फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Take care of the planted saplings: Vice Chancellor

रोपे गए पौधों की देखरेख करें : कुलपति

Sat, 07 Jun 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Take care of the planted saplings: Vice Chancellor
फोटो : 11मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में पौधरोपण करते कुलपति असीम मिगलानी, डॉ. सी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एंडिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम पर पौधरोपण और प्लास्टिक मुक्त अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने रोपे गए पौधों की देखरेख करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में पर्यावरण नोडल अधिकारियों की बैठक भी हुई। इसमें सभी पर्यावरण नोडल अधिकारियों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर जोर दिया।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और उनकी पत्नी डॉ. सीमा मिगलानी व कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण किया। कुलपति प्रो. मिगलानी ने सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया । साथ ही पौधों की देखरेख करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण के बाद कुलपति और कुलसचिव ने बर्तन बैंक का उद्घाटन किया। पर्यावरण प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुमन नागपाल ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय परिसर और अपने घरों के आसपास के क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed