फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Take care of cleanliness in de-addiction center: SDM

नशा मुक्ति केंद्र में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखें : एसडीएम

Wed, 20 Aug 2025 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Take care of cleanliness in de-addiction center: SDM
नशा मुक्ति केंद्र में उपचार करवा रहे मरीजों से बातचीत करते एसडीएम सुरेश कुमार। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। एसडीएम सुरेश कुमार ने मंगलवार को जिले में संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र व बाल भवन में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन नशे पर अंकुश लगाने को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। मरीजों को समय पर दवाई और इलाज की सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में उपचार करवा रहे मरीजों से सुविधाओं को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेश कुमार ने जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन में चलाई जा रही लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने डिजिटल लाइब्रेरी में बच्चों के बैठने सहित सभी आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त एसडीएम ने प्रतियोगिता परीक्षाओं के अलावा विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तक भी लाइब्रेरी में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइब्रेरी में पुस्तकों व प्रतिदिन आने वाले बच्चों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed