{"_id":"63ed262dec67818f6205cd84","slug":"swami-vivekananda-is-the-source-of-inspiration-for-the-youth-dinesh-rewari-news-c-17-1-67428-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं स्वामी विवेकानंद : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं स्वामी विवेकानंद : दिनेश
Thu, 16 Feb 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
अतिथियों को भारत माता व वीर सपूतों के चित्र भेंट करते संस्था सदस्य। संवाद
रेवाड़ी। शहर के बाल भारती आदर्श स्कूल में वीर भगत सिंह युवा दल की ओर से देशभक्ति और संस्कार निर्माण का कार्यक्रम ''मां भारती के महान सपूत स्वामी विवेकानंद'' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। सभी युवओं को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
इस दौरान संस्था संरक्षक आचार्य दिलीप शास्त्री व स्कूल के निदेशक प्रदीप शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद बालपन से ही ध्यान साधना में विशेष रुचि लेते थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना है कि जीवन में जो भी मुश्किलें आए, चुनौतियां आए, डटकर पूरे संकल्प के साथ उनका मुकाबला करें। तभी आप उन पर विजय पा सकेंगे। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से स्कूल को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद व भारत माता के चित्र भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य योगिता शर्मा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट यतिन शर्मा, शालिनी शर्मा, वीना, शशि बाला, शरद कुमार, सुषमा, बबीता, ज्योति, आरती, कांता व रेखा भी उपस्थित रहे।