फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Suspension of 2 students withdrawn after protest in IGU

Rewari News: आईजीयू में प्रदर्शन के बाद 2 छात्रों का निलंबन वापस

Fri, 29 Aug 2025 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Suspension of 2 students withdrawn after protest in IGU
यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करते छात्र। स्रोत : परिषद - फोटो : samvad
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (आईजीयू) में छात्रों ने एमबीए विभाग में 2 छात्रों का निलंबन रुकवाने और जांच की मांग को लेकर कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। दबाव के बाद प्रशासन ने दोनों छात्रों का निलंबन वापस ले लिया और पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन

चार दिन पहले विभाग की एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि उसके साथ बदतमीजी की गई। उसने एक असिस्टेंट प्रोफेसर को लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर विभाग के 2 छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि बाद में छात्रा ने अपने बयान बदल दिए और कहा कि उससे जबरन शिकायत लिखवाई गई थी। उसने साफ किया कि जिन छात्रों को सस्पेंड किया गया, उन्होंने उसके साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया।
विज्ञापन

मामले को लेकर एबीवीपी नेता युधिष्ठिर धनखड़ और विनीत के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच कुलपति डॉ. असीम मिगलानी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। छात्रा के लिखित बयान देने के बाद निलंबन आदेश रद्द कर दिए गए और जांच कमेटी बनाने की घोषणा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी नेता युधिष्ठिर धनखड़ ने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक एमबीए विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुशांत को निलंबित नहीं किया गया तो यूनिवर्सिटी के दोनों गेट पर ताले जड़ दिए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने झूठी शिकायत लिखवाकर छात्रों की छवि खराब की है और विभाग से लिखित माफीनामा भी जारी करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed