फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Supply of contaminated water in sectors

Rewari News: सेक्टरों में दूषित पानी की हो रही आपूर्ति

Thu, 23 May 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 May 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated water in sectors
रेवाड़ी। सेक्टर-4 में बोलत में भरा दूषित पानी। स्रोत : सेक्टरवासी
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर 1 और 4 में एक सप्ताह से दूषित पानी आ रहा है। जिसमें बहुत अधिक मात्रा में मिट्टी मिली हुई है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन फिर भी साफ पानी की सप्लाई अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सेक्टर निवासी कैलाश चंद ने बताया कि इन कॉलोनियों में पहले दूसरी ओर से वाटर की सप्लाई होती थी, लेकिन अब विभाग ने सीधे सप्लाई करना शुरू कर दिया है। इसलिए पहले यहां के वॉल बंद थे, लेकिन लंबे समय के बाद अब खोले गए हैं। 10 से अधिक दिन का समय गुजर चुका है, लेकिन फिर भी साफ सप्लाई की शुरुआत नहीं हो सकी है। मांग की है कि जल्द साफ पानी की सप्लाई शुरू की जाए, ताकि परेशानी न रहे।
विज्ञापन

सीमा यादव ने बताया कि गर्मी में एक-एक दिन निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पानी का सप्लाई उचित रूप से ना होना काफी परेशानी खड़ी कर रहा है। समस्या की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मगर अधिकारी भी अधिकारी इस ओर विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं। मौजूदा समय में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। पानी की काफी जरूरत होती है। मगर सप्लाई ठीक ना होने के कारण लोग पानी को तरस रहे हैं। विभाग की उचित व्यवस्था ना होने के कारण ही लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अगर समय रहते उचित व्यवस्था की गई होती तो गर्मी में लोगों को पानी के लिए नहीं तरसना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
पानी का टैंकर मंगवाकर लोग निकाल रहे समय

सेक्टर में हालात इस कदर हो चुके हैं कि लोगों को पानी का टैंकर मंगवाने के लिए समय निकालना पड़ रहा है। मुकेश, राजेश का कहना है कि एक पानी का टैंकर गर्मी के समय में 500 से 700 रुपये का पड़ रहा है। पानी की खपत भी ज्यादा है। ऐसे में परेशानी होना भी लाजिमी है। अगर व्यवस्था दुरुस्त होती तो अतिरिक्त पैसा नहीं खर्च करना पड़ता।


-------
वर्जन
पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही लोगों को स्वच्छ पानी मिलने लग जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-रोहित कुमार, कनिष्ठ अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed