फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Superintendent of Police did a surprise inspection of the city police station

Rewari News: पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना का किया औचक निरीक्षण

Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police did a surprise inspection of the city police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने शनिवार को थाना शहर रेवाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाना के रिकार्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरक, मेस व मालखाना का जायजा लिया। खामियों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निरीक्षण उपरांत क्राइम कंट्रोल के संबंध में पर्यवेक्षण अधिकारी व प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी के साथ मीटिंग आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह, थाना शहर प्रभारी निरीक्षक रतन लाल व थाने में तैनात मुंशी व मालखाना मोहर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता ने मीटिंग में सर्वप्रथम कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें। उन्होंने थाना परिसर में पेंडिंग मदों एवं वाहनों के निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता ने निर्देश दिए की थाना में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाई करें। शिकायतकर्ता को रसीद देकर, उसका इंद्राज सीसीटीएनएस पोर्टल पर करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed