फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sukhmani Sahib recitation in Punjabi Bhawan on 12th

Rewari News: पंजाबी भवन में सुखमनी साहेब का पाठ 12 को

Thu, 02 Jan 2025 05:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
Sukhmani Sahib recitation in Punjabi Bhawan on 12th
फोटो : 08पंजाबी भवन में आयोजित बैठक में विचार-विमर्श करते सदस्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। पंजाबी भवन में वीरवार को आयोजित बैठक में पंजाबी समाज के तहत होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान निर्णय लिया गया कि 12 जनवरी 2025 को दूसरा सुखमनी साहेब का पाठ करवाया जाएगा। इस उद्देश्य से विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई। कन्हैया सेवा दल द्वारा पाठ करवाया जाएगा। पंजाबी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट सचिन मलिक ने बताया कि समाज में आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए इस पाठ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जाएगा। पाठ के बाद गुरु का लंगर लगाया जाएगा, जिसकी देखरेख मुरली मनोहर मंडल करेगा। ओम प्रकाश खुराना, गुरमुख अनेजा व संजय गेरा की टीम सभी गुरुद्वारा साहिब की संगत को आमंत्रित करेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भारी सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए 12 जनवरी तक प्रतिदिन निशुल्क कपड़ा वितरण सेवा उपलब्ध रहेगी, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

बैठक में नरेश कालरा, गुरमुख अनेजा, ओम प्रकाश खुराना, वेद प्रकाश कथूरिया, संजय सहगल, विशाल चक्रवर्ती, दीपक कुमार, बोधराज चुग, सरदार स्वर्ण सिंह, सरदार किरपाल सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed