{"_id":"69dbe0e6e57e971cf00f2205","slug":"successful-students-of-buniyaad-level-2-and-nmms-examination-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-236649-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बुनियाद लेवल-2 और एनएमएमएस परीक्षा के सफल विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बुनियाद लेवल-2 और एनएमएमएस परीक्षा के सफल विद्यार्थी सम्मानित
Sun, 12 Apr 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
- फोटो : बबाइन मोड़ के पास पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
रेवाड़ी। पीथड़ावास स्थित शहीद दशरथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य अजय कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय ने बुनियाद लेवल-2 और एनएमएमएस परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
एनएमएमएस नोडल अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने एनएमएमएस-2025 परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें बिबिका यादव, हिमांशी, छवि, निभा आयुष, गुलशन और मयंक शामिल हैं। इसके अलावा मिशन बुनियाद लेवल-2 के 12 विद्यार्थियों और सुपर-100 योजना में लक्ष्मी ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के दौरान सफल विद्यार्थियों व शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार दहिया मुख्य अतिथि रहे जबकि खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार नांदल व यूपीएससी उत्तीर्ण पुनीत यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य ब्रह्मप्रकाश ने की। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, अभिभावक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।