{"_id":"6a358692ea94ecd7770fcc4a","slug":"substance-abuse-is-an-enemy-of-the-individual-the-family-and-society-rampal-rewari-news-c-198-1-rew1001-240486-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा व्यक्ति, परिवार और समाज का दुश्मन :रामपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा व्यक्ति, परिवार और समाज का दुश्मन :रामपाल
Fri, 19 Jun 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करती नशा मुक्ति टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने गांव बाम्बड़ और जलियावास में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज का दुश्मन है। यह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ युवाओं के भविष्य को भी प्रभावित करता है।
विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेल और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। टीम ने साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। बताया कि ओटीपी, पासवर्ड व बैंक संबंधी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। इसके अलावा यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर जोर दिया गया। टीम ने नशा तस्करी या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना डायल-112 और मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की।