{"_id":"677d688207a1425ef60b8b59","slug":"sub-tehsil-gets-sub-division-status-rewari-news-c-198-1-rew1001-213700-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उप तहसील को मिले सब डिविजन का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उप तहसील को मिले सब डिविजन का दर्जा
Tue, 07 Jan 2025 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
कुंड। मनेठी उप तहसील परिसर में एम्स संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष कैलाश चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें उपतहसील मनेठी को सब डिविजन का दर्जा देने की मांग की गई।
बैठक में समिति सदस्यों और अन्य लोगों ने माजरा एम्स में ओपीडी शुरू करवाने, एमबीबीएस क्लास शुरू करवाने, नेशनल हाईवे 11 से माजरा एम्स तक फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि इन सभी मांगों को पूरा करवाने के लिए बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इसकी एक प्रति स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार को भी भेजी जाएगी। ताकि यह मांगे पूरी हो सके और क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं लाभ मिल सके। इस दौरान उप तहसील मनेठी को सब डिवीजन का दर्जा देने की भी मांग की गई। इस मौके पर सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बलडोदिया, कर्नल राजेंद्र सिंह, डॉ. एचडी यादव, मास्टर लक्ष्मण सिंह, सेवानिवृत हेडमास्टर जितेंद्र कुमार, अमर सिंह राजपुरा, बीडी यादव, रामस्वरूप अहरोधिया, दयाराम मौजूद रहे। संवाद