{"_id":"6999f354c729ff813a0e15c2","slug":"students-won-applause-with-group-singing-and-dancing-rewari-news-c-198-1-rew1001-233947-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों ने समूह गान और नृत्य से लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों ने समूह गान और नृत्य से लूटी वाहवाही
Sat, 21 Feb 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कंवाली में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। राजकीय महाविद्यालय कंवाली में दो दिवसीय वसंत उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने समूह गान, नृत्य समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
मुख्य अतिथि हरियाणवी फिल्म कलाकार व निर्माता निर्देशक हरिओम कौशिक और विशिष्ट अतिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सुनील यादव रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. करमवीर ने की।
इस के दौरान विद्यार्थियों ने कविता पाठ, समूह गान, समूह नृत्य, हरियाणवी रागनी, लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।मुख्य अतिथि हरिओम कौशिक ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा को पहचान कर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और निरंतर मेहनत करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणवी फिल्म उद्योग में अपार संभावनाएं हैं और समर्पण के साथ कार्य करने पर युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने अपने गांव से मुंबई तक के संघर्षपूर्ण सफर को साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
-
सोलो डांस में अंशु ने हासिल किया प्रथम स्थान
बीएससी प्रथम वर्ष की अंशु यादव ने सोलो डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि ग्रुप डांस में मंजीत कौर और उनकी टीम प्रथम रही। ग्रुप सॉन्ग में आरती और उनकी टीम, पगड़ी बांधने में बीए प्रथम वर्ष के अंकित, रैंप वॉक एवं अंग्रेजी कविता में प्रीति, पोस्टर मेकिंग में काजल और रंगोली प्रतियोगिता में कामाक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। संचालन डॉ. कोमल ने किया। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण, डॉ. तीर्थ राज शर्मा, डॉ. विकास, डॉ. रीना, डॉ. राजेश, डॉ. कुलदीप उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।