{"_id":"681d0213d58a7bb9c80c7ab6","slug":"students-were-given-information-regarding-correction-of-family-id-rewari-news-c-198-1-rew1001-219177-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को फैमिली आईडी के करेक्शन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को फैमिली आईडी के करेक्शन की दी जानकारी
विज्ञापन
फोटो : 11राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा में पीपीपी की आयोजित कार्यशाला में
धारूहेड़ा। विद्यार्थियों को फैमिली आईडी के करेक्शन की जानकारी दी गई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा में पीपीपी की कार्यशाला आयोजित हुई। स्कूल की प्रधानाचार्य शकुंतला की अध्यक्षता में एपीसी सुंदर सिंह के संयोजन में नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थी कार्यशाला का हिस्सा बने।
पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि अंत्योदय की भावना से शुरू की गई पीपीपी राज्य सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य पात्र परिवारों को सभी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराना है। पहले लाभार्थियों के सत्यापन की कोई व्यवस्था नहीं थी, अब पीपीपी के जरिये सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी तरह पारदर्शिता आएगी।
पीपीपी में यह देख सकते हैं कि कौन-सा व्यक्ति किस योजना का लाभ लेने के योग्य है और किसे इन योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। डॉ. खोला ने विद्यार्थियों को मोबाइल लिंक से फैमिली आईडी को खोलने, उसमें करेक्शन करने, योजनाओं का लाभ लेने जैसी प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाया और कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है 500 से ज्यादा योजनाएं ऑनलाइन और पेपरलेस कर दी है। कार्यक्रम में नगर पार्षद राहुल जोशी, ईश्वर मुकदम समेत स्कूल के सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।