{"_id":"66f465c1b6e5f517ac0ea754","slug":"students-were-administered-the-oath-to-vote-rewari-news-c-198-1-rew1001-209807-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छात्रों को मतदान करने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छात्रों को मतदान करने की दिलाई शपथ
Thu, 26 Sep 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव धामलावास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में छात्रों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उन्हें मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
प्रधानाचार्य डॉ. रविन आहूजा के निर्देशन में मतदाता जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राध्यापक साहिल सिंह ने छात्रों को बिना किसी भेदभाव व लालच के मतदान करने की शपथ दिलवाई। प्रेस प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव 5 अक्तूबर को है। अच्छी सरकार चुनने के लिए हमें मतदान का मौका मिल रहा है। इसलिए इस मौके का फायदा सभी मतदाताओं को उठाना चाहिए। मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए हमें मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए।
सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए 5 अक्तूबर को बिना किसी डर और लालच के मतदान केंद्रों पर जाकर अपना मतदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर अनिल यादव, परमजीत सिंह, रामानंद यादव, नीरज, मुकुल, नरेन वर्मा, प्रदीप कुमार, मनेंद्र सिंह, राकेश यादव, प्रेमचंद उपस्थित रहे।