फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students take out rally under anti-drug campaign

Rewari News: नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के प्रति किया जागरुक

Fri, 25 Nov 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Students take out rally under anti-drug campaign
गांव करनावास स्थित राजकीय स्कूल में नशे के खिलाफ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती जिला बाल कल्य - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जन जागरण नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनावास के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष रजनी गर्ग व जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने श्लोगन, पोस्टर व नारे लगाकर ग्रामीणों को नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया। ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी। उपाध्यक्ष रजनी गर्ग ने कहा कि यदि नशा ही करना है तो शिक्षा का करो क्योंकि शिक्षा ही आगे बढ़ने का सशक्त मार्ग है और इस मार्ग को अपनाते हुए अधिक से अधिक ज्ञान को प्राप्त किया जा सकता है और यही शिक्षा सफलता का संकेत देती है। शिक्षा ही नशे की बुराईयों को दुर कर सकती है। जिला बाल कल्याण अधिकारी यादव ने कहा कि बच्चो में नैतिक शिक्षा का होना जरुरी है यदि हम अपने संस्कार व नैतिक शिक्षा का पालन करेंगे तो निश्चित तौर पर नशे से दूर रहेंगे। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी विद्यार्थियों व स्कूल स्टॉफ को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। महेश यादव व संगीता अरोडा ने भी नशे के बारे में सारी जानकारी देकर किस प्रकार से नशे छुटकारा पाया जा सकता है उसके बारे में विद्यार्थियों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed