{"_id":"683f433d93bfe46b9f0dc4d6","slug":"students-should-select-the-course-before-taking-admission-in-iti-rewari-news-c-198-1-rew1001-220522-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई में दाखिला लेने से पहले कोर्स का चयन करें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई में दाखिला लेने से पहले कोर्स का चयन करें विद्यार्थी
Wed, 04 Jun 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने से पहले विद्यार्थियों को अपनी रुचि व योग्यता के अनुसार कोर्स का चयन सावधानी पूर्वक करनी चाहिए, ताकि भविष्य में उन्हें रोजगार मिल सके। यह बातें डीसी अभिषेक मीणा ने कहीं।
उन्होंने कहा कि आईटीआई संस्थानों के प्रत्येक कोर्स की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। दाखिला लेने से पूर्व विद्यार्थी वहां से संस्थानों की सूची, कोर्स विवरण, सीटों की संख्या, पात्रता व अन्य दिशा-निर्देश प्राप्त कर लें।
जिले के सभी आईटीआई संस्थानों में डीएसटी (दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली) के तहत कई कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। यह प्रणाली युवाओं को सैद्धांतिक व व्यावहारिक ज्ञान देती है।
विज्ञापन
डीएसटी कोर्स की विशेषता यह है कि विद्यार्थी पहले वर्ष संस्थान में अध्ययन करते हैं और दूसरे वर्ष संबंधित ट्रेड के अनुरूप उन्हें कंपनियों में भेजा जाता है, जहां वे वास्तविक औद्योगिक माहौल में कौशल अर्जित करते हैं।
डीसी ने कहा कि यह प्रणाली विद्यार्थियों के कौशल निर्माण की दृष्टि से उपयोगी सिद्ध हो रही है। इससे युवाओं को औद्योगिक अनुभव के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को आईटीआई में दाखिला लेने के लिए प्रेरित करें और उनके लिए सही कोर्स के चयन में मार्गदर्शन करें। राजकीय आईटीआई संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और कोर्स चयन में मदद की जाएगी।