फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students participated enthusiastically in the slogan and poster making competition

Rewari News: स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Wed, 27 Aug 2025 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students participated enthusiastically in the slogan and poster making competition
फोटो: 05रेवाड़ी। गांव गुरावड़ा ​स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्लोगन राइटिंग व पोस्टर - फोटो : घिरोर में कथा से पहले कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।
कोसली। गांव गुरावड़ा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अजय देशवाल के निर्देशन में रेडक्रॉस यूनिट की ओर से ड्रग अवेयरनेस विषय पर स्लोगन राइटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की विभिन्न संकायों और कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्लोगन राइटिंग में कोमल, छाया, साक्षी, खुशी और कुसुम ने हिस्सा लिया, वहीं पोस्टर मेकिंग में प्रियंका, अनामिका, चेतना, नीरज, मोनिका, मेघा, रेनू और तमन्ना ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अजय देशवाल ने छात्राओं को नशा मुक्त भारत बनाने की मुहिम में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर समाज को सही दिशा में ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडक्रॉस यूनिट की संयोजिका पिंकी यादव, डॉ. भारती यादव और डॉ. नीरज हुड्डा ने भी छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed