फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students motivated to protect the environment.

Rewari News: पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Sun, 23 Aug 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 23 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Students motivated to protect the environment.
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान एकजुट स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। अहीर कॉलेज में यूथ रेडक्रॉस, इको क्लब, एनएसएस और एनसीसी के संयुक्त सहयोग से वार्षिक ग्रीन कैंपस दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधरोपण कर विद्यार्थियों और स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अहीर कॉलेज सोसाइटी के महासचिव राव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उर्मिला शर्मा ने विद्यार्थियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में यूथ रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और इको क्लब के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कॉलेज स्टाफ ने पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

इस मौके पर यूथ रेड क्रॉस प्रभारी रेनू यादव, इको क्लब प्रभारी डॉ. मीना कुमारी, एनएसएस प्रभारी डॉ. दीपक कुमार व आशुरानी, एनसीसी प्रभारी डॉ. अल्पना यादव और प्रो. संजीव कुमार ने अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed