फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students included in the merit list should deposit the fees by tomorrow

Rewari News: मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी कल तक जमा करें फीस

Sat, 28 Jun 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Students included in the merit list should deposit the fees by tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची 27 जून को जारी कर दी गई। इसमें शामिल विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से फीस जमा करा सकते हैं।
फीस जमा करने के बाद विद्यार्थियों को उसकी रसीद संबंधित महाविद्यालय में जमा करनी होगी। यदि कोई विद्यार्थी समय से फीस जमा नहीं करता है तो उसकी जगह प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभिन्न महाविद्यालयों में आल इंडिया ओपन श्रेणी, हरियाणा ओपन जनरल श्रेणी, अनुसूचित जाति, एससी, बीसीए, बीसी बी आदि में कहीं अधिक तो कहीं सामान्य वर्ग के बराबर मेरिट सूची तैयार की गई है। महाविद्यालयों में 9 हजार सीट हैं। बीए में 4880 सीट पर 3405 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक में दाखिले के लिए दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची 2 जुलाई और दूसरी मेरिट सूची 3 जुलाई को जारी होगी। दूसरी मेरिट सूची के विद्यार्थी 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा करेंगे, सीट रिक्त होने पर 9 जुलाई को ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। 10 जुलाई को पोर्टल दोबारा खुलेगा।


3 से 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला होगा। 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन की लेट फीस के साथ दाखिला होगा।




वर्जन :

पहली मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। विद्यार्थी 30 जून तक फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं। -डॉ. मनु कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed