Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students held an awareness rally to inform people about their legal rights.

Rewari News: जागरूकता रैली निकालकर विद्यार्थियों ने लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी

Tue, 10 Nov 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Students held an awareness rally to inform people about their legal rights.
विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। स्रोत: डीपीआईआरओ
रेवाड़ी। विधिक सेवा दिवस पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय और संस्कारम विश्वविद्यालय के विधि विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली के माध्यम में आमजन को कानूनी अधिकारों और निशुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष संगीता राय सचदेव के आदेश और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. रेनू सोलखे की देखरेख में रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली प्राधिकरण के कार्यालय से शुरू हुई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता यशपाल शर्मा ने विधि विद्यार्थियों को विधिक सेवा दिवस के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, कमजोर, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और वंचित वर्गों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 39ए आर्थिक या अन्य असमर्थता के कारण किसी भी नागरिक को न्याय से वंचित न रहने देने का प्रावधान करता है।


एक सप्ताह तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि विधिक सेवा दिवस के तहत 9 नवंबर से एक सप्ताह तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य आमजन को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की ओर से हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 जारी किया गया है। इस पर कॉल करके आमजन कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा निशुल्क कानूनी सहायता के लिए उच्चतम न्यायालय की टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed