{"_id":"6ab6c6f660be5ec7340f1574","slug":"students-enthralled-the-audience-with-their-presentation-of-rewari-news-c-198-1-rew1001-246103-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जमीर की आवाज नाटिका की प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जमीर की आवाज नाटिका की प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने मोहा मन
विज्ञापन
नाटक में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। जैन दशलक्षण पर्व के अकिंचन दिवस पर जैन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और अभिनय की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जैन समाज के गणमान्य लोगों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
बच्चों ने प्राकृत भाषा में प्रस्तुत संगीत पर कथक के माध्यम से मंगलाचरण प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य और अभिनय की विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। शिखरजी तीर्थ को पर्यटन क्षेत्र न बनने देने के संकल्प पर आधारित नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा ने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रभारी गोपाल शर्मा द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटिका ‘जमीर की आवाज’ ने दर्शकों को सामाजिक सरोकारों पर सोचने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के अभिनय की भी सराहना की गई।
विज्ञापन
नृत्य निर्देशन रंजना, संध्या, जितेंद्र, सुनील, सुनीता पवार और रेखा जैन ने किया। संचालन राजेश जैन ने किया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।