{"_id":"6abd53a4509f8eb2dc0eac5f","slug":"students-at-the-college-were-informed-about-government-schemes-rewari-news-c-198-1-rew1001-246355-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कॉलेज में विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कॉलेज में विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
Wed, 30 Sep 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम में एकजुट विद्यार्थी व स्टाफ। कॉलेज
रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को शिक्षा, छात्रवृत्ति, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, डिजिटल सेवाओं और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई।
एनएसएस इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सांभरिया, इकाई-2 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पारुल मित्तल और इकाई-3 की कार्यक्रम अधिकारी शिक्षा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता ने कहा कि युवाओं को सरकारी योजनाओं की सही समय पर जानकारी मिलना जरूरी है। जागरूक विद्यार्थी उपलब्ध अवसरों और सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। प्रबंध समिति के अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने कार्यक्रम की सराहना की।