{"_id":"6ad7b0ec14f6e9451c0b8c04","slug":"students-at-masani-school-staged-a-ramlila-performance-rewari-news-c-198-1-rew1001-247496-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मसानी स्कूल में विद्यार्थियों ने किया रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मसानी स्कूल में विद्यार्थियों ने किया रामलीला का मंचन
Tue, 20 Oct 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
मसानी स्कूल में आयोजित रामलीला। स्रोत : स्कूल
धारूहेड़ा। मसानी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) और दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं रावण का स्वरूप तैयार कर रामलीला का मंचन किया और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों को त्योहारों के महत्व को समझने तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने बताया कि निपुण टीम की पहल के तहत प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों द्वारा रामलीला का मंचन कराया जा रहा था। इसी क्रम में विद्यालय के बच्चों ने भी रामलीला प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।
विज्ञापन
उत्सव के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने गरबा नृत्य की प्रस्तुति भी दी। इसके माध्यम से बच्चों को गुजरात की सांस्कृतिक परंपराओं और नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना के महत्व से अवगत कराया गया।