फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students and parents protest against shortage of teachers in Kosli of Rewari

Rewari: शिक्षकों की कमी के विरोध में सड़क पर उतरे विद्यार्थी और अभिभावक, कोसली-कनीना हाईवे पर लगाया जाम

Thu, 08 Sep 2022 10:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली/रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली/रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 10:55 AM IST
सार

बिसोहा स्थित राजकीय हाई स्कूल में ट्रांसफर ड्राइव में दस शिक्षकों को कैप्ट रखने के विरोध में 20 अगस्त को छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मेन गेट पर ताला जड़ दिया था। उस समय खंड शिक्षा अधिकारी कंवर सिंह ने एक सप्ताह में शिक्षकों की समस्या को हल करने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
Students and parents protest against shortage of teachers in Kosli of Rewari
हाईवे पर बैठे बच्चे और अभिभावक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रेवाड़ी के कोसली में बिसोहा स्कूल के बच्चे और उनके अभिभावक गुरुवार को कोसली कनीना स्टेट हाईवे पर आकर बैठ गए। बुधवार को ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला लगाया था। गुरुवार को सुबह आठ बजे से रोड जाम कर दिया गया है। फिलहाल कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी सहित दस शिक्षकों के ट्रांसफर ड्राइव में पद खत्म करने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने दूसरी बार बिसोहा हाई स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। वहीं मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सुप्रीडेंट सुरेश कुमार और बव्वा स्कूल के प्राचार्य जयभगवान को विद्यार्थियों ने वापस भेज दिया था। गुरुवार सुबह ग्रामीण और विद्यार्थी सड़क पर आकर बैठ गए हैं। वे शिक्षकों को नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिसोहा स्थित राजकीय हाई स्कूल में ट्रांसफर ड्राइव में दस शिक्षकों को कैप्ट रखने के विरोध में 20 अगस्त को छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मेन गेट पर ताला जड़ दिया था। उस समय खंड शिक्षा अधिकारी कंवर सिंह ने एक सप्ताह में शिक्षकों की समस्या को हल करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद ताला खोल दिया था लेकिन 15 दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया और स्कूल में शिक्षकों की संख्या तीन ही रहने पर बुधवार को स्कूल के बच्चे व अभिभावक बिफर गए और बच्चों ने सुबह ही स्कूल के गेट को बंद कर दिया। उसके बाद गुरुवार को स्टेट हाईवे जाम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed